रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

दिलदार नगर । किसान कल्याण मिशन योजना अन्तर्गत चलाये जा रहे किसान पाठशाला के दौरान विकास खण्ड- भदौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमौरा के शिव मंदिर प्रांगण में कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानंद पाण्डेय द्वारा किसानों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक शून्य बजट खेती से होने वाले लाभ एवं उसकी आधुनिक उन्नत तकनीकी से किसानों को अवगत कराया गया। ग्राम प्रधान गहमर बलवंत सिंह बाला के अध्यक्षता में गहमर के हनुमान चौतरा सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप में आयोजित बैठक में तकनीकी सहायक कृषि इंद्रेश कुमार वर्मा के द्वारा किसानों को कृषि रक्षा से संबंधित रोग एवं किट नियंत्रण की जैविक पद्धति एवं जैव रसायन एवं उनके प्रयोग आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को स्वयं के द्वारा जैविक कीटनाशक तैयार करने एवं उनके प्रयोग आदि सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं पहले आवक व पहले पावक सिद्धान्त पर आधारित कृषि योजनाओं में पंजीकरण आदि की जानकारी दी गई।इस पाठशाला में लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विकास सिंह, सोनू सिंह, नचक उपाध्याय, अजय सिंह, जगत सिंह, तारकेश्वर सिंह, गनपत सिंह, सुधीर सिंह, मिथिलेश सिंह गहमरी, नारायण सिंह, सलिल कुमार उपाध्याय, संतोष यादव, गोलू कुशवाहा, ललित तिवारी, नथुनी सिंह यादव, हरिशंकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। पाठशाला की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान परमहंस सिंह ने किया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *