
वाराणसी। बैडमिंटन एशोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा गोवा में 19 से 26 सितंबर तक आयोजित आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता के आधार पर वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा स्पेन में 28 नवंबर से 04 दिसंबर तक आयोजित होने वाली विश्व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम में वाराणसी के डॉ. आरएन. सरकार ‘बाला’ को खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। जिसके बाद उनके चाहने वालों ने और खेल जगत से जुड़े लोगों में उन्हें बधाइयां दी।
इससे पूर्व भी बाला विश्व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2013 टर्की में और साल 2018 में पोलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। वतर्मान समय आरएन. सरकार जिला ग्राम विकास अभिकरण वाराणसी में सहायक संख्याधिकारी के पद पर कार्यरत है। इन्हें बैडमिंटन खेल के उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर लाइफ टाइम अचीवमेंट एप्रीशियेशन एवर्ड से नवाजा जा चुका है।
