रिपोर्ट : मुकेश जायसवाल

बबुरी चंदौली । एक तरफ जहाँ पूरा विश्व जल समस्या से जूझ रहा है , अपने देश भारत मे जल सरक्षंण के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए तमाम तरह की मुहिम चलाई जा रही है , वही चन्दौली जनपद के बबुरी कस्बे के पास कोनिया बाग मेले में  जल निगम की उदाशीनता के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर साफ पानी ब्यर्थ  ही नाली में बह रहा है । ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बावजूद जल निगम का सम्बंधित आला अधिकारी इसकी सुध लेने वाला नही है । जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।आपको बताते चले कि बबुरी कस्बे के कोनिया बाग में वर्षो से एक टोटी विहीन नल है । इसे जल निगम की उदाशीनता ही कहे जो कि एक दो माह नही  वर्षो से यह समस्या बनी है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जल निगम को की परंतु जल निगम के सम्बंधित अधिकारीयो आँखे नही खुल रही है ।कस्बे के चन्द्रभान गांधी , सुनील कुमार पाल, सुमित पटवा इत्यादि लोगो ने कहा कि ऐसे में  सरकार द्वारा जल सरक्षण की  तमाम योजनाएं चलना बेकार है । जब अधिकारी ही ऐसे योजनाओं को पतीला लगा रहे है । समाजसेवी श्री प्रकाश सोनिया ने कहा कि इस समस्या को जल निगम के आला अधिकारियों को  कई बार अवगत  कराया गया परन्तु किसी भी अधिकारी ने इस समस्या से निजात नही दिलाया । जल ही जीवन है का नारा सम्बंधित अधिकारी ही बेकार साबित कर रहे है । कस्बे के लोगो ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाया जाय ताकि बेबजह  प्रतिदिन बर्बाद हो रहे हजारो लीटर पानी को  बचाया जा सके ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *