रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

सेवराई। दीपावली पर्व से 2 दिन पूर्व धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छाई रही। सेवराई के सतराम गंज बाजार मे झाड़ू, बर्तन, सोने चांदी की दुकानों आदि सजी रहीं। महंगाई के कारण अधिकांश लोगों द्वारा झाड़ू की ही खरीदारी की गई। मान्यता है कि इस दिन सूरन खाने एवं धातु के सामानों की खरीदारी की जाती है जिसमें झाड़ू आदि को बेहद शुभ माना गया है। शिव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि इसी दिन धनवंतरी महाराज का जन्म हुआ है जो अमृत कलश लेकर उत्पन्न हुए थे पौराणिक कथा अनुसार ही यह परंपरा चली आ रही है। इस दिन मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणेश की पूजा करने से वर्षभर धन-धान्य सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *