रिपोर्ट : मुकेश जायसवाल

बबुरी चन्दौली । कस्बे के बंसीपुर मोहल्ले में नाली पर लगी टूटी हुई पटिया( ढक्कन) इन दिनों दुर्घटना को दावत दे रही है। मोहल्ले वासियों के बार बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन है ।बबुरी कस्बे के बंशीपुर मोहल्ले के बीएसएनएल टावर के बगल वाली गली में सड़क के बीचो-बीच बने नाली के पटिया के टूटने से आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। वंशीपुर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई परंतु जिम्मेदार लोग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।नाली पर लगे पटिया ( ढक्कन) के टूटने के कारण आए दिन मोहल्ले के बाइक व साइकिल सवार नाली में गिर कर चोटिल हो जाते हैं । कभी-कभी मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे खेलते खेलते नाली पर ढक्कन  ना होने के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात के अंधेरों में आवागमन करने में होती है।  शिकायत के बाद भी कोई भी इस समस्या को हल नहीं करवा रहा है। जिससे बंशीपुर मोहल्ले के लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। मोहल्ले के लोगों ने  जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हुए कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाया जाए।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *