बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री और दियाकुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीकानेर भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा नेताओ ने पठाके फोड़कर और मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व की खूबसूरती है जो पहली बार के विधायक और सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी में सदैव धन बल और परिवारवाद को प्राथमिकता मिलती है और भाजपा में एक साधारण परिवार से निकले कार्यकर्ता को शीर्ष पद पर विराजमान किया जाता है।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, जितेंद्र राजवीं, मंत्री सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, गोपाल अग्रवाल, विनोद करोल, कमल आचार्य, नरसिंह सेवग, अनिल हर्ष, चंद्र जोशी, रामकुमार व्यास ने खुशियां मनाई।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *