Source: कोटगेट थाना क्षेत्र में रानीबाजार पुलिये के पास स्थित घर में काम करने वाले नौकर ने वृद्धा की आंखों में मिर्ची डालकर उसके सिर पर वार कर दिया और उसके गले में पहनी सोने की चेन, हाथों के कड़े व मोबाइल ले गया। पीड़िता के बेटे ऋत्विक सेठिया पुत्र चेतन प्रकाश सेठिया ने इस आशय का मामला कोटगेट थाने में दर्ज कराया है।

परिवादी ने बिहार के नरहिया बाजार मधुबनी निवासी रणजीत यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी के अनुसार, गुरुवार सुबह उसकी माताजी अपने कमरे में थी। घर के शेष अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में थे। स्नानघर के नल से पानी नहीं आने पर वह नौकर रणजीत को साथ लेकर गई। तब नौकर रणजीत ने मौका पाकर महिला के सिर में लकड़ी से वार कर घायल कर दिया और उसके गले में पहनी सोने की चेन व हाथ का कड़ा व मोबाइल छीन कर भाग गया। वृद्धा के शोर मचाने पर परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *