Source: माँ करणी सेवा समिति की ओर से इस वर्ष भी माता राणी के भक्तों के लिए सेवा का आयोजन कर रही है। सेवा में भक्तों के लिए दूध का राबडिया, व्रत के लिए आलू चिप्स, मूंगफली, मेडिकल तथा जल सेवाएं निःशुल्क रहेगी।

सेवा समिति के कार्यकर्ता मोहित तंवर ने बताया कि सेवा पलाना पुल से 1 किलोमीटर पहले चान्दजी की फैक्टरी के आगे लगाई जाएगी। सेवा समिति के अध्यक्ष अमरचन्द कच्छावा ने बताया कि सेवा शनिवार 14 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बंगला नगर से रवाना होगी। नितेश कच्छावा, मुकेश कच्छावा, राजा गहलोत, टीम हेल्थ केयर ऑन कॉल की मुख्य भागीदारी रहेगी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *