Bikaner. Abhayindia.com उत्तर रेलवे के अंबाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित विभिन्‍न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 04571, भिवानी-धुरी रेलसेवा  दिनांक 28.09.23 को रद्द।

2. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 28.09.23 को रद्द ।

3. गाडी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 28.09.23 को रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 28.09.23 को रद्द।

5. गाडी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 29.09.23 को रद्द।

6. गाडी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 29.09.23 को रद्द।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

1. गाडी संख्या 04745, चूरू –लुधियाना रेलसेवा, जो दिनांक 28.09.23 को चूरू से रवाना हुई है, वह सुनाम उधम सिंह वाला तक ही संचालित की गई है, अर्थात सुनाम उधम सिंह वाला से लुधियाना के मध्य रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा, जो  दिनांक 28.09.23 को सिरसा से रवाना हुई है, वह हिसार तक ही संचालित की गई है, अर्थात हिसार –लुधियाना के मध्य रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 04576,  लुधियाना–हिसार रेलसेवा, जो  दिनांक 28.09.23 को लुधियाना से रवाना हुई है, वह संगरूर तक ही संचालित की गई है, अर्थात संगरूर –हिसार के मध्य रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 14729, रेवाड़ी-फाजिल्का रेलसेवा, जो  दिनांक 28.09.23 को रेवाड़ी से रवाना हुई है, वह बटिंडा तक ही संचालित की गई है, अर्थात बटिंडा –फाजिल्का के मध्य रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाड़ी रेलसेवा,   दिनांक 28.09.23 को बटिंडा से रवाना होगी, अर्थात फाजिल्का –बटिंडा के मध्य रद्द रहेगी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *