Jaipur. Abhayindia.com मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसरण में राज्य सरकार ने गुरूवार को जोबनेर में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी हैं। इससे पूर्व विधानसभा सत्र में पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने इससे संबंधित विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया था जो ध्वनिमत से पारित हो गया था।

पशुपालन मंत्री ने बताया कि पूर्व में बीकानेर में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय कार्यरत हैं। जोबनेर में राज्य के दूसरे पशु विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। इससे ग्रामीण परिवारों के बच्चों को भी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान की आधुनिकतम तकनीक से युक्त शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कटारिया ने बताया कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां दो पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय होंगे। उन्होंने कहा कि पशुधन को बचाने एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जोबनेर में राज्य का दूसरा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय खोला जा रहा है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *