Bikaner. Abhayindia.com ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने बीकानेर जिले में पंचायत समिति कोलायत का पुनर्गठन कर नई पंचायत समिति हदा का गठन कर दिया है। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त रवि जैन ने शुक्रवार को नवृसजित पंचायत समिति हदा के गठन की अधिसूचना जारी की।

इस अधिसूचना के अनुसार, पुनर्गठन के बाद कोलायत पंचायत समिति में अब पूर्व की कुल 43 ग्राम पंचायतों में से 29 ग्राम पंचायतें एवं नवसृजित हदा ग्राम पंचायत में कुल 14 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार, नवसृजित हदां पंचायत समिति में ग्राम पंचायत सियाणा बडा, भेलू, दासौड़ी, नोखड़ा, खाखूसर, नैणिया, लम्बाना भाटियान, नान्दडा, खारीया मलीनाथ, भाणे का गांव, खारिया पतावतान, टोकला और खींदासर शामिल हैं।

इसी प्रकार कोलायत पंचायत समिति में ग्राम पंचायत  कोलायत, हाडला भाटियान, बीठनोक, कोटड़ी, चानी, खारी चारणान, सुरजडा, गुडा, भोलासर, अक्कासर, गजनेर, चाण्डासर, गिराजसर, देवड़ों की ढाणी, गडियाला, झझू, दियातरा, मण्डाल चारणान, मढ, गंगापुरा, रणधीसर, राणासर, चक बन्धा नं 1 साखला बस्ती, रावनेरी, शिम्भू का बुर्ज, चक विजयसिंहपुरा, पेथड़ों की ढाणी, नाईयों की बस्ती एवं ग्राम पंचायत गोविन्दसर हैं।

इस पंचायत समिति के नवसृजन की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा इसी वर्ष बजट में की गई थी। इसके बाद जून 27 की अधिसूचना के द्वारा जिला कलक्टर बीकानेर द्वारा पंचायत समिति के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन एवं नवसृजन के लिए प्रस्ताव तैयार कर, सार्वजनिक अवलोकन के लिए प्रसारित किए गए एवं आपत्तियों की सुनवाई के बाद प्रस्तावों का अनुमोदन करवा गया था।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *