बीकानेर Abhayindia.com जयपुर के NAAC “A” GRADE विश्वविद्यालय महाराज विनायक ग्लोबल विश्वविद्यालय ने पिंक मॉडल ग्रुप ऑफ़ एज्युकेशन के संस्था प्रधान राजीव व्यास को शिक्षा में डॉक्टरेट की पी.एच.डी डिग्री प्रदान की गई है। राजीव व्यास ने “आधुनिकता का उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व तथा दुश्चिंता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन“ विषय पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश शर्मा के निर्देशन में शोध कार्य कर यह उपाधि प्राप्त की है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. महेंद्र तिवाड़ी, पी.एच.डी. कन्वेनर डॉ. कविता शर्मा, प्रोफेसर डॉ. वेद शर्मा एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार राजकमल मिश्रा उपस्थित थे। व्यास ने उच्च माध्यमिक स्तर के सरकारी एवं ग़ैर सरकारी विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं पर आधुनिकता के उनके व्यक्तित्व पर पड़ रहे प्रभाव पर गत वर्षों में लगातार शोध किया जिसमें उन्होंने जयपुर शहर तथा उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी एवं ग़ैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर आधुनिकता एवं दुश्चिंता पर प्रभाव की जानकारी प्राप्त कर आँकडें एकत्रित किए एवं प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश शर्मा के कुशल निर्देशन मे शोध कार्य पूर्ण किया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *