Bikaner. Abhayindia.com इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों की खरीफ फसल 2023 के दौरान 31 जुलाई प्रातः 6 बजे से 3 सितम्बर प्रातः 6 बजे तक नहरों को चार में से दो समूह में चलाए जाने के लिए अनिवार्य आवश्यकता, समूह का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

सिंचित क्षेत्र विकास अतिरिक्त आयुक्त कपूर शंकर मान द्वारा जारी आदेशानुसार 31 जुलाई प्रातः 6 बजे से 8 अगस्त सायं 6 बजे तक ग्रुप का वरीयता समूह ब, द, अ, स रहेगा। 8 अगस्त सायं 6 बजे से 17 अगस्त प्रातः 6 बजे तक ग्रुप का वरियता समूह स, अ, ब, द रहेगा।

इसी प्रकार 17 अगस्त प्रातः 6 बजे से 25 अगस्त सायं 6 बजे तक ग्रुप का वरीयता समूह द, ब, स, अ रहेगा। इसी प्रकार 25 अगस्त सायं 6 बजे से 3 सितंबर प्रातः 6 बजे तक अ, स, द तथा ब रहेगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *