Shourya-Khatri
Shourya-Khatri

Bikaner. Abhayindia.com 7 मई को नीट की प्रवेश परीक्षा हुई थी और कल अंकों के आधार पर भारत के टोप मेडिकल कॉलेज में से एक आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज की शॉर्टलिस्ट की घोषणा की गई। यह मेडिकल कॉलेज महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी के अनुसार इस कॉलेज में सिंथेसिस के 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिसमें कक्षा 12वीं के साथ शौर्य खत्री, तनव सुथार व कुलदीप जाखड़ का चयन हुआ है।

डॉ. गोस्‍वामी के अनुसार, इसके अलावा वैभव राठी, मनोज सियाग, मनोज, शब्बीर अहमद, कुलदीप सुथार, गोपीचंद रेवर, दिग्विजय सिंह सेंगर, राधिका सेवग, अनिल कुमावत, विकास राठी, वंशिका पंवार, ललित कुमार जाखड़, भरत शर्मा, हरीश पटोलिया और वैभव चारण मुख्य विद्यार्थी हैं।

डॉ. गोस्‍वामी के अनुसार, अब इन विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया के लिए पुणे बुलाया गया है। जहाँ डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, अंग्रेजी हेतु टॉलर परीक्षा, मानसिक योग्यता परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल फिटनेस परीक्षा होगी। फिर अंतिम मेरिट बनेगी।

डॉ. गोस्‍वामी के अनुसार, अभी लड़कों की श्रेणी में 622 नम्बर तथा लड़कियों की श्रेणी में 648 नम्बर वाले विद्यार्थियों को बुलाया गया है। स्क्रीनिंग प्रोसेस के लिए 28 जुलाई तक विलिंगनैस का ईमेल भेजना जरूरी है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *