जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में “लाल डायरी” को लेकर सियासत का दौर जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के भाषण में भी इसका जिक्र भी आया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्‍थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान और झूठ का बाजार चलाया हुआ है। उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान की लाल डायरी कांग्रेस सरकार के झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्‍ट है।

उन्‍होंने कहा कि इस ‘लाल डायरी’ में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि ‘लाल डायरी’ के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस ‘लाल डायरी’ का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये ‘लाल डायरी’ इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।

पीएम मोदी ने आगे अपने भाषण में कहा कि आप इतनी बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आए हैं। ये जन सैलाब बता रहा है कि आने वाले चुनाव में ऊँट किस करवट बैठेगा। अब राजस्थान की करवट भी बदलेगी और राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी। आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है… जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।

उन्‍होंने कहा कि राजस्थान में अच्छी सड़कों के लिए, अच्छे हाईवे के लिए, राज्य के विकास के लिए भाजपा सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब 10 वर्षों में राजस्थान में टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में एक लाख करोड़ रुपये ही दिए गए थे, बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचाए हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *