बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी स्थित एन्जैल इंग्लिश स्कूल में कलाम को सलाम कार्यक्रम रखा गया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी.जे.अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर नन्हे विद्याथियों ने श्रध्दांजलि दी। शाला की छात्रा अंकिता, भावना, सिद्धी, तनुश्री ने कलाम साहब पर कविता पाठ किया। वहीं, छात्र रोहित और विवेक ने उनके जीवन दर्शन को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर शाला प्राचार्य महेश व्यास ने बताया कलाम साहब ने कैसे पूरे जीवन पर्यन्त देश की सेवा की और देश को तकनीकी रूप से विकसित किया। रामचंद्र सर ने बताया कि एक गरीब परिवार से मिसाइल मैन तक के सफर मे कितनी परेशानियां आई पर कलाम साहब ने लक्ष्य को कभी नही छोङा। महावीर सर ने बच्चो कलाम साहब के 20-20 विजन को बताया और भारत एक युवा शक्ति देश है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *