चंदौली/नौगढ़ । शुक्रवार को नौगढ़ थाना क्षेत्र के नरकटी जंगल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गोवध के लिए एक वाहन में क्रूरता पूर्वक लादे गए 10 गोवंश को बरामद किया । इस दौरान 3 गौ तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया वहीं एक झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे उप निरीक्षक शिवानंद वर्मा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के नरकटी जंगल के पास भ्रमण कर रहे थे की एक वाहन पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगी जिस पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया वाहन की जांच करने पर वाहन में क्रूरता पूर्वक लादे गए 10 गोवंश को बरामद हुए । इस दौरान वाहन में सवार तीन गौ तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए । जिनकी पहचान रामफल चौहान निवासी रिठिया थाना नौगढ़ ,रामाशीष यादव निवासी रिठिया थाना नौगढ़ ,राजकुमार खरवार निवासी रिठिया थाना नौगढ़ के रूप में हुई । वही बुल्लू उर्फ संजय कहार निवासी रिठिया थाना नौगढ़ मौके से झाड़ियों और जंगल का फायदा उठाकर भाग गया । पूछताछ के दौरान पकड़े गए गौ तस्करों ने बताया कि अहरोरा जनपद मिर्जापुर के विभिन्न गांव से सस्ते मूल्य पर गोवंश को खरीद कर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जा रहे थे । गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, शिवानंद वर्मा, फजलउद्दीन खान, सुरेश सिंह, निखिलेश कुमार, आनंद कुमार, सूरज कुमार, कोमल सिंह आदि रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *