चंदौली/ बबुरी । आर्थिक तनाव झेल रहे परिवार के लिए राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल परिवार ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत गरीब तबके से आने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बच्चों को आधे शुल्क में अध्ययन करने का अवसर मिल रहा है । उक्त बातें राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर परवीन रूस्तम ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं ।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित हो रहे तमाम शिक्षण संस्थान में आर्थिक अभाव के चलते गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा लेने से वंचित रह जाते हैं, जिसको देखते हुए राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में एडमिशन शुल्क पहले से ही शुन्य रखा गया था । साथ ही अब एक नई योजना शुरू की गई है जिससे समाज के पिछड़े तबके से आने वाले बच्चे आधे मासिक शुल्क में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं । राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल परिवार पैसे के अभाव में किसी भी जागरूक परिवार के बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं होने देगा यह इसका दृढ़ संकल्प है । डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने बताया कि स्कूल में एडमिशन आरंभ हो चुका है । स्कूल परिसर में खेलकूद, पुस्तकालय, लैब, कंप्यूटर आदि सुविधाओं के साथ ही वाहन सुविधा है जिससे बच्चे की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित होता है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *