चंदौली । बबुरी कस्बे के दुर्गा डिग्री कॉलेज के चौथे वार्षिकोत्सव में कालेज की छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया । छात्राओं के मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया । कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी चंद्रप्रकाश सिंह ने मां सरस्वती तथा कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया । 

              कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कॉलेज के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की छात्राओं ने नृत्य, नाटक तथा एकांकी में अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया । इस मौके पर कालेज के प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियां शिक्षा के साथ-साथ जब अन्य कौशलों में पारंगत होती है तब वह दो परिवारों को शिक्षित तथा भरण पोषण करने में सक्षम हो जाती हैं । इसलिए बालिकाओं की शिक्षा के लिए सभी को सतत प्रयास करना चाहिए । शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का चहुमुखी विकास होता है । इसलिए ऐसे आयोजनों में छात्र छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए । कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर शशांक सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश यादव, गिरजेश सिंह, बैरिस्टर सिंह, सत्येंद्र सिंह, परमहंस तिवारी, आनंद सिंह ,दीपमाला गुप्ता आदि मौजूद रहे । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *