रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली । देश के पूर्व रक्षा मंत्री, यूपी के पूर्व सीएम और नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए सपाइयों ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन किया । मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होकर कार्यकर्ताओं के बीच आने की ईश्वर से प्रार्थना की । सपा के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की तबियत ज्यादा खराब है और वे गुरुग्राम के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं । जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है । मुलायम सिंह के स्वस्थ होने की कामना को लेकर प्रदेश सहित देश भर में दुआओं का दौर जारी है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सपा के युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओ, महिला और बच्चों ने नगर के घोघारी बीर बाबा मंदिर में मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ पूजा के साथ हवन आदि संपन्न किया । इस दौरान सभी ने हवन कुंड में आहुति देकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि मुलायम सिंह जल्द स्वस्थ हो और कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देने कि उनके बीच आये। मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से हवन संपन्न किया गया । इस दौरान सपा नेता संतोष यादव ने नेताजी के स्वस्थ और दीर्घायु होने के लिए मंदिर में हवन पूजन किया ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *