रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । पूरे देश में इस समय नवरात्रि की धूम है और चारों तरफ दुर्गा पंडाल को अलग-अलग थीम पर सजाया गया है। जिससे दुर्गा पंडाल में लोग माता के दर्शन के साथ-साथ कलाकारों की कलाकारी को भी देख सकें । लेकिन जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में एक पूजा पंडाल जो अपने आप में सबसे अलग नजर आ रहा है । इस पूजा पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं बड़ी बात ये है कि पूजा पंडाल को आजादी के अमृत महोत्सव की झांकी दी गई है । साथ ही देश की आजादी में अपने प्राण निछावर करने वाले और देश की सीमा पर शहीद जवानों को झांकी के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई है । पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्टिंग क्लब ने भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया । जिसमें पूजा पंडाल भी बनाया गया है । देश को आजाद हुए 75 साल हो गए और पूरे देश मे आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बाल स्पोर्टिंग क्लब के लोगों ने देश को आजाद कराने और सीमा पर भारत वासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से भव्य झांकी बनाई गई है। पूजा पंडाल में प्रवेश द्वार पर भारत माता का तिरंगा लिए हुए चित्र बनाया गया है । इसके साथ ही अमर जवान ज्योति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का कटआउट लगाया गया है। सीमा पर तैनात जवानों का कटआउट लगाए गया है और पूरे परिसर को तिरंगे कपड़े से सजाया गया है । पंडाल को देखने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आ रहे हैं और पूजा पंडाल में की गई कलाकारी की तारीफ भी कर रहे हैं पूजा पंडाल परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है, महिषासुर की मूर्ति स्थापित की गयी है। साथ ही अन्य देवताओं के मूर्ति स्थापित की गई है। पूजा पंडाल घूमने आए लोगों ने बताया की यह सजावट देखकर उन्हें काफी खुशी हो रही है कि लोग देश के प्रति जागरूक हो रहे हैं। देश की आजादी में और हमारे देश की सीमा की रक्षा में जिन लोगों ने अपनी आहुति दी है उनको बताने के लिए लोगों ने ऐसा प्रयास किया जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है ।
