रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

 चंदौली । पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर शास्त्री कॉलोनी मोड़ के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया पकड़ा गया अभियुक्त बिट्टू उर्फ राहुल प्रजापति मुगलसराय जनपद चंदौली निवासी बताया जाता है बताया जाता है कि विगत दो दिन पूर्व रविनगर क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद हुआ था जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त संलिप्त बताया जाता है पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि मृतका का नाम खुशबू प्रजापति था जिससे मैं प्यार करता था और उससे मेरा शाररिक संबंधित है मैं उससे शादी करना चाहता था किंतु वह इधर-उधर की बातें कर मुझे शादी करने से इंकार कर देती थी विगत 2 दिन पूर्व उसने अपने मोबाइल से मेरे मोबाइल पर फोन कर बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं गर्भवती हो गई हूं एक प्रेगनेंसी किट लेकर आओ मुझे चेक करना है जिसके कहने के अनुसार मैं प्रेगनेंसी किट लेकर उसके घर रवि नगर कमरे पर गया तो मैंने किट को वही रख दिया और जब खुशबू से शादी विवाह की बात किया तो उसने बोला कि मेरे घर वाले तैयार नहीं है तब मैंने उसका मोबाइल लेकर घर बात करना चाहा कि उसने मोबाइल देने से इनकार करने लगी तथा छीना झपटी करने लगी और मुझे जोर से एक थप्पड़ मार दिया तब मैंने गुस्से में आकर उसे पटक दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया।पकड़े गए अभियुक्त पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।बताया जाता है कि खुशबू के पति की मौत कुछ साल पूर्व हो गई थी जिसके बाद से खुशबू का प्रेम बिट्टू से हो गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव थाना मुगलसराय,निरीक्षक अपराध महमूद आलम थाना मुगलसराय,हेड कांस्टेबल प्रह्ललाद यादव थाना मुगलसराय,कॉन्स्टेबल बृजेश कुशवाहा थाना मुगलसराय,कॉन्स्टेबल आकाश सिंह थाना मुगलसराय मौजूद रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *