रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । नवरात्रि का त्योहार डांडिया सेलिब्रेशन के बिना अधूरी सी लगती है। इस साल नवरात्रि का उत्सव 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर डांडिया व गरबा पर झूमने के लिए अपना चन्दौली शहर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तैयार है। इस नवरात्र की धूम के बीच 30 सितम्बर को शहर के पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर स्थित राम लक्ष्मी पैलेस में डांडिया रास 2022 का आयोजन होगा। इसकी जानकारी प्रोग्राम आर्गेनाइजर देवेश गुप्ता ने दी। श्री गुप्ता जी ने कहा की इस नवरात्रि मस्ती की धूम सजेगी। भक्ति गीतों के साथ-साथ फिल्मी गीतों पर लोग डांडिया खेलेंगे।वही फिल्म और संगीत से जुड़े कलाकार इस कार्यक्रम में मुंबई से आयेंगे और रेडियो से जुड़े जाने माने रेड एफएम के आरजे शशांक और आरजे पिंकी भी इस कार्यक्रम में अपने आवाज़ के माध्यम से लोगों का दिल जीतेंगी ।
इवेंट सब-आर्गेनाइजर अभिरूप पॉल ने कहा डांडिया को लेकर खासकर महिलाओं व युवतियों में खासा उत्साह दिख रहा है। श्री पॉल ने बताया कि डांडिया नाइट शो के आयोजन का उद्देश्य कपल, युवाओं और बच्चों को संस्कृति और डांडिया के बारे में जानकारी देना साथ ही नवरात्र और त्योहारों के उत्सव में चार चांद लगाना है इसलिए उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया की अधिक से अधिक संख्या में इसमें प्रतिभाग करें।
