रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । नियामताबाद ब्लाक के कम्हरियॉ गाव स्थित त्रिपुर सुंदरी महाशक्तेश्वर मन्दिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अभी से ही तैयारी आरंभ किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूजा समिति के मीडिया प्रभारी व कोषाध्यक्ष रविशंकर मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस साल भी बेहतर ढंग से पूजा की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी से ही सभी कार्यकर्ता उसकी तैयारी में लगे हुए हैं। बैठक में पिछले साल से भी बेहतर तरीके से पूजा समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। समिति अध्यक्ष चंन्दभूषण मिश्रा उर्फ बबलू ने बताया कि मंदिर के मेले में आने वाले सभी अतिथि हैं उन्हे किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इन सब पर ध्यान कमेटी रखें और स्वयं निगरानी करें । दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मेला को देखते हुए प्रशासन का भी ग्रामीण सहयोग करेंगे । प्रबंधक छटक्की लाल उपाध्यक्ष रामचंद्र कोषाध्यक्ष पत्रकार रविशंकर मिश्रा संरक्षक नर्सिंग मंत्री सुभाष यादव महामंत्री राकेश संचालक भोलानाथ आयव्याय निरीक्षक अरविंद पंडाल मंत्री रामदयाल रक्षा मंत्री शंकर जयसवाल रिशु शिशु समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
