रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली । पिछले कई महीनों से नगर के पॉश एरिया रवि नगर कैलाशपुरी सड़क की जर्जर व्यवस्था बिजली पानी कई समस्याओं से जूझ रहा है। जिसके तहत रवि नगर स्थित  रविवार को प्रभात गर्ग के आवास पर  कॉलोनी वासियों की एक चौपाल आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय विधायक रमेश जायसवाल को बुलाया गया। इस दौरान विकास गर्ग ने कॉलोनी की दर्जनों समस्याएं गिनाई कहा कि पिछले 1 वर्ष से कॉलोनी का बुरा हाल है आसपास की सड़कों पर गड्ढे तब्दील गड्ढे बन गए हैं जिसमें आवागमन करने वाले राहगीर आए दिन दुर्घटना के शिकार होते हैं वही चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि चेयरमैन पद का प्रत्याशी किसी भी पार्टी का हो हम सब को यह नहीं देखना चाहिए हमें यह देखना है कि कौन जुझारू है कौन विकास के लिए ईमानदारी से काम करेगा ऐसे लोगों का चयन करने की जरूरत है वही भाजपा नेता अनिल कुमार गुड्डू ने कहा कि इतनी बुरी हालत कभी नहीं थी जो आज हमें देखने को मिल रहा है प्रभात गर्ग ने कहा कि अपने जीवन काल में ऐसा दौर हमने कभी नहीं देखा था पॉश कॉलोनी होते हुए आज मरम्मत के लिए हम लोगों को नीचे से ऊपर तक अपनी भाजपा सरकार होने के बावजूद चौपाल लगाने की जरूरत पड़ गई यह बड़ा प्रश्न है कोई भी चेयरमैन सभासद इस जानी-मानी कालोनियों को की अनदेखी करके आगे नहीं बढ़ सकता है। वार्ड के सभासद प्रतिनिधि भानु प्रताप तिवारी ने कहा कि इस सड़कों का टेंडर पास हो चुका है कार्य आदेश आने की के इंतजार में देरी हो रहा है इसका ठेका भी काशीनाथ गुप्ता को दे दिया गया जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी लोगों ने बारी-बारी से अपने नगर की समस्याओं की चर्चा की, और उन्हें समस्याओं का एक पत्रक भी सौंपा। अपने उद्बोधन में रमेश जायसवाल ने कहा कि मैं ना कोई विधायक हूं ना कोई बड़ा आदमी हूं आपका सेवक हूं आपके लिए सदैव तैयार रहूंगा। कहा जब कोई भी व्यक्ति योजना बनाकर विकास करना चाहता है तभी उसमें सफलता प्राप्त कर सकता है, बस उसका उद्देश्य विकास होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कॉलोनी की जर्जर व्यवस्था की वार्ता की और उसे समाधान करने के लिए जल्द से जल्द प्रयास करने की मांग की संबंधित अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होंने उपस्थित चौपाल के लोगों को आश्वासन दिया कि आगामी 1 महीने के अंदर आप की सड़कें चमाचम लाइट पानी सभी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी वही उपस्थित लोगों ने यह भी कहा कि अगर नहीं होगा कि यह चौपाल जीटी रोड पर धरने का स्वरूप ले लेगा। इस दौरान सरदार रणजीत सिंह, सुभाष तुलसियान,राजीव गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू, करुणेश गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा संजय सिंह शक्ति, चंद्रेश्वर जयसवाल, भानु प्रताप तिवारी, सुषमा तिवारी, डॉक्टर एसएन दुबे, सुनील जयसवाल,सियाराम यादव, दिनेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *