रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली ।  मुग़लसराय रेल  डिवीजन के सिंघीताली पुल के पास रिपेयर बैगन पटरी से उतर गया . जिसके चलते दिल्ली हाबड़ा रेल रुट की डाउन लाइन बाधित हो गई. इससे आधा दर्जन से ज्यादा गाड़िया जहां तहां खड़ी हो गई. सूचना के बाद मुगलसराय रेल डिवजन के रेल अधिकारी मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू में जुट गए । 

             दरअसल डीएफसीसी प्रोजेक्ट पर काम के दौरान रेलवे ट्रैक पर काम करने वाली मशीन बेपटरी हो गई थी . जिससे प्रयागराज डीडीयू जंक्शन डाउन रेल खंड बाधित हो गया. डीडीयू जंक्शन रेल यार्ड के ब्लॉक हट-बी के पास रेलवे ट्रैक पर काम  चल रहा था. इस हादसे के बाद प्रयागराज से डीडीयू जंक्शन की तरफ आने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें जहां की तहां रुकी है. वहीं रेल ट्रैक बाधित होने के चलते डीडीयू जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान थे. इस बाबत डीडीयू जंक्शन के डिप्टी एसएस ने बताया कि जोधपुर एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, मुंबई जनता एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, कालका मेल,  मुंबई मेल, महानंदा एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेन ट्रेन जहां तहां रुकी है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.जल्द ही रुट आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *