रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली । रवि नगर स्थित श्याम वाटिका में संस्कार भारती संस्था के साधारण सभा की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। प्रांतिय पर्यवेक्षक की देखरेख में एक बार पुन: सतीश जिंदल को दोबारा चंदौली जिला अध्यक्ष पद चुना गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक अतुल कुमार चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक अतुल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि संस्कार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक की अनुषांगिक संस्था है इसकी स्थापना को 42 वर्ष हो चुके हैं पाश्चात्य सभ्यता और संस्कृति ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को कुठाराघात किया इसी के चलते संस्कार भारती का गठन करना पड़ा। भारतीय साहित्य और समाज पर पाश्चात्य सभ्यता ने प्रहार कर संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया। संस्कार भारती संस्था के द्वारा कलाओं की सृजनात्मकता सामाजिक तथा शिक्षा प्रदता का संवर्धन करना और मानव को सत्यम शिवम सुंदरम के परम आनंद की अनुभूति कराना। कला में प्रेरणा देती है मानव मन में प्रतिष्ठित करुणा को प्रस्फुटित करती है। संस्कार भारती की संकल्पना का उद्देश्य इस सास्वत सिद्धांत को पुनः स्पष्ट करना और प्रत्येक ललित कला को उसके प्राचीन वैभव के उच्च सिंहासन पर विराजमान करना है। वही संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि आप सभी सदस्यों के सहयोग से मैं दूसरी बार अध्यक्ष बना हूं। संस्था की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करुंगा। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम एवं भारत माता की जय घोष पर समाप्त हुई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष संजय राय, आय व्यय निरीक्षक शरद चंद्र मिश्रा, सह मंत्री डॉ मुकेश प्रताप सिंह, मंत्री सुनील केसरी, प्रीति श्रीवास्तव, अनिता कुशवाहा, कंचन बनर्जी, धर्म प्रकाश शर्मा उपस्थित रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश जिंदल ने और संचालन महामंत्री सुरेश अकेला ने किया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *