रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चंदौली जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं । शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अंबेडकर नगर के प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी दलित पारसनाथ के घर भोजन किया । इस दौरान स्वतंत्र सिंह ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए सरकार के विकास कार्यों को गिनाया, कहा कि बीजेपी सरकार हर वर्ग के लोगों को साथ में लेकर चलती है । इस मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विधायक सुशील सिंह सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
