रिपोर्ट : तौसीफ़ खान
गाजीपुर । स्वाट टीम व थाना दिलदार नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हेरोइन की तस्करी करने वाले तस्करों को 845 ग्राम अवैध हेरोइन व एक तमंचा मय कारतूस के साथ तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।
अवैध शराब एवं हेरोइन की तस्करी के रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन मे प्र0नि अशेषनाथ सिंह व उ0नि0 जितेन्द्र कुमार मय हमराहियान स्वाट टीम प्रभारी सुनील कुमार तिवारी मय हमराह के क्षेत्र मे चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुसी को जाने वाली सडक से मंगला सिंह कुशवाहा पुत्र दीना सिंह कुशवाहा ,मनकेशरी देवी पत्नी मंगला सिंह कुशवाहा तथा रीता देवी पत्नी सिपाही कुशवाहा निवासीगम ग्राम कुशी थाना दिलदारनगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर मंगला सिंह कुशवाहा के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 367 ग्राम हेरोइन , मनकेसरी देवी के कब्जे से 333 ग्राम हेरोइन व रीता देवी के कब्जे से 115 ग्राम नाजायज हेरोईन बरामद हुई।
