रिपोर्ट : तौसीफ़ खान
गाजीपुर । गंगा के रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह ने सोमवार को तहसील सैदपुर अन्तर्गत ग्राम गौरहट, तेतारपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ के कारण गांव के प्रभावित लोगो को राहत सामग्री वितरित किया । इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित लोगो से बाढ की स्थिति का हाल जाना। उन्होने कहा कि इस विभिषिका मे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने देगे। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत पैकेट वितरण किया, जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 05 किलो लाई, 02 किलो अरहर दाल, 02 किलो चना, 1 लीटर तेल, हल्दी एक पैकेट, सब्जी मसाला,धनिया 1 पैकेट, 1 पैकेट नमक, 1 पैकेट मोम्मबती, 10 पैकेट विस्कुट एवं 01 पैकेट माचीस सामिल किया गया है । जिलाधिकारी ने प्रभावित लोगो को रात्रि में प्रकाश व्यवस्था तथा पशुओ को सुरक्षित स्थानो पर रखते हुए उन्हे चारा, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने नाव के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित स्थानो का भ्रमण करते हुए फसलो का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओ से रूबरू हुए । बाढ प्रभावित गॉव के प्रधान, सचिव , लेखपाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहेगें तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान पर पैनी नजर रखते हुये किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एंव जिला प्रशासन को अवगत करायेगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो में बाढ़ राहत से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओ की पूरी तैयारियां रखते हुये स्वयं भी इस पर निगरानी रखे ताकि बाढ़ प्रभावित लोगो को आवश्यकता पड़ने पर राहत पहुॅचाया जा सकें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार, लेखपाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
