
चंदौली । बबुरी थाना क्षेत्र के मवैया गांव में शनिवार की सुबह राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । यात्रा के दौरान बच्चे हाथ में तिरंगा ध्वज लिए आसपास के कई गांव का भ्रमण किए । यात्रा में बच्चे देशभक्ति नारे लगा रहे थे । तिरंगा यात्रा में बतौर अतिथि पहुंचे थानाध्यक्ष बबुरी अतुल कुमार ने विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा पुलिस कर्मियों के साथ दर्जनो की संख्या में तिरंगा लहरा कर बच्चों को उत्साहित किया ।
रैली को स्कूल परिसर से प्रधानाचार्य डा० आशीष कुमार भट्टाचार्य तथा उप प्राचार्य डा० रामनिवास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली मवैया गांव का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई । इस दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने आह्वान किया कि सभी लोग आज से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराते हुए हर्षोल्लाष के साथ स्वतंत्रता का 75 वां वर्षगाँठ मनाए । इसी क्रम में स्कूल की प्रबंधक परवीन रूस्तम ने कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने आजादी प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी । कितनी कुर्बानियो के बाद हमारे देश को पंद्रह अगस्त के दिन स्वतंत्रता मिली थी । हम सभी को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप मे स्वतंत्रता का 75 वां वर्षगाँठ धूमधाम से मनाना है । इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा० शाहीद अली, चेयर मैन मोहम्मद शाह आलम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।
