चंदौली । बबुरी थाना परिसर में मंगलवार को पहुंचे पुलिस अधीक्षक चंदौली ने विधि विधान से पूजा- आराधना कर नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया । उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक चंदौली सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी उद्धाटन समारोह में मौजूद रहे । 
बबुरी थाना परिसर में नवनिर्मित श्री राम- जानकी , शिव मंदिर के उद्धाटन के लिए सावन मास के दूसरे मंगलवार को पूरे थाना परिसर को करिने से सजाया गया । सुबह से ही मंदिर में पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण शुरू हो गया था । दोपहर बाद पहुंचे पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर मंदिर का उद्धाटन किया । इस दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने सपत्निक मंदिर में स्थापित शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया । इस मौके पर उद्धाटन समारोह में आए सैकड़ो नागरिकों ने प्रसाद का भोग लगाया ।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेेशन मुखराम भारती, क्षेत्राधिकारी चकिया राजेश राय, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह ,क्षेत्राधिकारी मुगलसराय अनिल राय, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह, थानाध्यक्ष इलिया अमित कुमार , थानाध्यक्ष साहबगंज राजेश कुमार , सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण शुक्ला, अवधेश सिंह,कांस्टेबल गौरव यादव, अनुज वर्मा, कृष्ना यादव, गौरव सिंह , गौरव रॉय, सत्येंद्र कुमार पांडे सहित जिले के दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
