बबुरी चंदौली । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह व जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह की उपस्थिति में तहसील इकाई चंदौली सदर की एक बैठक रविवार को बबुरी थाना अंतर्गत चंदाइत के एक निजी विद्यालय पर की गई।इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने संगठन की सक्रियता को आगे बढ़ाने के लिए और जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए चर्चा करते हुए सभी से सहभागिता देते हुए निरंतर आगे बढ़ने को कहा । वही ग्रापए को पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे मजबूत संगठन भी बताया।इस मौके  पर वरिष्ठ पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अपने – अपने दायित्वों का निर्वाह निष्पक्षता के साथ करने की सलाह दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यों से विस्तार के साथ चर्चा की। उन्होंने कहां कि हम संगठन के माध्यम से पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न का डटकर विरोध करने के लिए हम सबको लेकर सदैव तत्पर रहना चाहिए।     

       चंदौली सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने कहा कि तहसील के सदस्य अपनी लेखनी के माध्यम से कलमकार के दायित्व का निर्वाह निष्पक्षता के साथ करें। इस अवसर पर आए ग्रामीण पत्रकारों ने अपने विचारों को रखा एवं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त तक तहसील के सभी सदस्य अपना नामांकन फार्म व आईडी प्रूफ शुल्क के साथ तहसील कार्यालय में जमा करा दें। ताकि समय से परिचय पत्र  का वितरण किया जा सके। इस अवसर पर राजन कुमार गुप्ता, अखिलेश तिवारी, रविशंकर मिश्रा ,दिलीप कुमार मौर्य, मुकेश जयसवाल ,प्रभात जायसवाल, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार चौबे ने किया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *