बबुरी चन्दौली । कई मामलों तथा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पच्चीस हजार रुपए के ईनामीया बदमाश को रविवार की देर शाम बबुरी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबुरी कस्बे के सिरकुटिया मुहल्ला निवासी अमन कुमार सिंह उर्फ दिवाकर सिंह पुत्र स्व0 श्री नारायण सिंह कई मुकदमे व यूपी गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। जिसपर इसके ऊपर पुलिस द्वारा रुपये 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
रविवार की देर शाम कस्बे के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के पास बबुरी- हटिया मार्ग से फरार चल रहे अमन सिंह को बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा ,दो जिंदा कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुआ ।
इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार सिंह उर्फ दिवाकर सिंह पुत्र स्व0 श्री नारायण सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है।
जिसके कब्जे से एक अदद पिस्टल 32 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस 32 बोर तथा
एक चोरी की मोटरसाइकिल (यूपी 65 बी क्यु 9227) बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल कर रहा था।
