बबुरी चन्दौली । गुरुवार की देर शाम क्षेत्र के डवक गांव के पास चकिया मुगलसराय मार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलटी ।
जानकारी के अनुसार अवनीश तिवारी टोला भभुआ थाना कैमूर निवासी सुशील कुमार अपने दो मित्रो के साथ अपनी कार से बनारस से बबुरी होते हुए भभुआ जा रहे थे । वे लोग अभी डवक गांव के पास आये थे कि उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से चकिया से आ रहे बाइक सवार वीरेंद्र कुमार निवाशी रेवसा थाना चन्दौली को चक्कर मारते हुए सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई । दुर्घटना होते देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों कार सवार और बाइक सवार को पानी से बाहर निकाला तथा इसकी सूचना डवक चौकी को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्के रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार सवार तीनों युवक नशे में धुत होकर काफी तेज कार चला रहे थे। संयोग अच्छा था कि कोई अनहोनी नहीं हुई।
