
बबुरी । क्षेत्राधिकारी चकिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी बबुरी द्वारा अर्धसैनिक बल के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष तथा भयमुक्त कराने का संदेश देने के लिए पैदल रुट मार्च किया गया ।
चकिया क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह व बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व मे निकला रूट मार्च क्षेत्र के बनौली चट्टी तथा लेवा मे पैदल गस्त करते हुए बबुरी बाजार पहुंचा । क्षेत्राधिकारी चकिया ने रामवीर सिंह आमजन को निर्भिक होकर मतदान करने का अपील किया । पैदल गस्त में क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह पैरा मिलिट्री के सहायक कामन्डेन्ट के अलावा बबुरी कस्बा इंचार्ज एस एन शुक्ला उप हेड कांस्टेबल मनोज सिंह सतेंद्र पांडेय।कांस्टेबल राहुल गौरव कृष्ना सुमित अमित समेत भारी मात्रा में थाने की फ़ोर्स के अलावा एक प्लाटून पैरा मिलिट्री के जवान रहे।
