रिपोर्ट : श्री प्रकाश
[smartslider3 slider=”5″]
बबुरी । शनिवार की दोपहर बबुरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को एक अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
शनिवार की दोपहर बबुरी थाना प्रभारी अतुल कुमार अपने हमराहियों के साथ महदीउल गांव के गड़ई नदी के पास विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक तमंचे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। इस पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने चेकिंग के दौरान महदीउल गांव निवासी नंदलाल यादव पुत्र रामबदन यादव 23 को गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बबुरी पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अतुल कुमार उप निरीक्षक अवधेश सिंह हेड कॉन्स्टेबल मनोज सिंह कॉन्स्टेबल सुनील कुमार कॉन्स्टेबल आलोक दुबे आदी मौजूद रहे।
