
मुगलसराय । सोमवार परिवर्तन सेवा समिति के तत्वधान में समिति के कैंप कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के द्वारा कराए जा रहे सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया एवं पदाधिकारियों की पदोन्नति की गई। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय मे समिति के नए कार्यकारिणी का भी गठन भी किया गया।जिसमें मुख्य रुप से समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल के निर्देश पर सर्वसम्मति से मुख्य शाखा का संयोजक सरदार इंद्रपाल सिंह डिंपल, सहसंयोजक दिलीप जायसवाल को मनोनीत किया गया, साथ ही समिति के संयोजक इंद्रपाल सिंह डिम्पल व संरक्षक देशदीप मित्तल बिल्लू मामा के देखरेख में समिति मुख्य कार्यकरणी का विस्तार किया गया जिसमें महासचिव एस. फाजिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शादाब आलम, उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, सचिव अंकित त्रिपाठी, विश्वजीत मुखर्जी, संयुक्त सचिव गोकुल अग्रवाल, शशिकांत पुष्कर, रोहित बौद्ध एवं संगठन मंत्री संजीव जायसवाल को मनोनीत किया गया।साथ ही नगर कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नगर महासचिव कृष्णा जयसवाल, नगर उपाध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, हर्षित शर्मा, नगर सचिव विष्णु कांत जायसवाल को मनोनीत किया गया एवं अधिवक्ता प्रकोष्ठ का संयोजक खालिद वकार आबिद एवं सहसंयोजक दुर्गेश कुमार सिंह को मनोनीत किया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष चंदेश्वर जायसवाल ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी मनोनीत पदाधिकारीगण अपने पद का निर्वहन करते हुए समिति को नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेंगे यह भी कहा कि आज परिवर्तन सेवा समिति एक परिवार की तरह हो गया है और समिति अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के मेहनत के बदौलत समाज के अंतिम पायदान के लोगों की सेवा करके सबके दिलों में अपनी जगह बना चुका है ।बहुत जल्द ही अपने समिति के माध्यम से गरीब कन्याओं की शादी भी कराने का प्रयास करेंगे।इस मौके पर रोहिताश पाल, संजय जायसवाल, वारिज कपूर, विजय प्रजापति, रवि प्रकाश, गौरव जायसवाल, आजाद इदर्शी, अब्दुल बासित ,तुषार मगन सहित भारी संख्या में समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।
