रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

मुगलसराय । स्थानीय रेलवे क्षेत्र स्थित राम कृष्ण महिला इंटर कालेज के प्रांगण मे रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे संस्कार भारती के जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल की अध्यक्षता मे संपन्न हुयी।बैठक मे सदस्यों द्वारा आगामी कार्यक्रमों सहित संगठन विस्तार व अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।इस दौरान आगामी गणतंत्र दिवस का उत्सव सादे समारोह के तहत नगर के कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण मे संपन्न होगा। जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल ने अपने संबोधन मे कहा कि संगठन का कार्य सभी के सहयोग से चलता है,संस्कार भारती के सदस्य किसी असहाय आदि को मदद पहुँचाना चाहते हैं तो वे संस्था पटल पर अवगत करावें ताकि उक्त का सहयोग हो सके।उन्होने कहा कि बैठक आदि मे सभी सदस्य समय से उपस्थित होने की कोशिश करें। आगामी कार्यक्रमों मे आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।उक्त मौके पर डा. मनोज कुमार सिंह,सुधीर पांडेय,सुधीर भाष्कर पांडेय,संजय राय,सुनील केशरी,शरदचन्द्र मिश्रा,अनिता कुशवार नेमा विश्वकर्मा,कुसुमराज,आकाशदीप,रवि पेंटर,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।धन्यवाद ज्ञापन शरदचन्द्र मिश्रा व संचालन महामंत्री सुरेश अकेला ने किया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *