रिपोर्ट : श्री प्रकाश
बबुरी चन्दौली । रविवार की सुबह विंध्य वैली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 15 से 18 वर्ष के आयु के बच्चो के लिए कोविड 19 के टीकाकरण का आयोजन किया गया ।
वैक्सीन लगवाने के लिए काफी संख्या में छात्र और छात्राओं ने पहुंचकर कोविड-19 का पहला टिका लगवाया।
जिसमे 10 से 12 तक के कक्षाओं में पढ़ रहे 15 से 18 वर्ष तक के आयु के 170 छात्र और छात्राओं को टीका लगाया गया । वैक्सीन लगवाने के दौरान छात्र और छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला तथा टिका लगवाने के बाद बच्चे अपने को सुरक्षित मान रहे है । इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि मास्क का उपयोग हमेशा करें। कथा समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहें और सैनिटाइजर का उपयोग करते रहे।
