
बबुरी । स्थानीय यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्कूल के किशोर बच्चों को कोविड का टीका लगाया गया । सीबीएससी और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियो को कोविड-19 के टीकाकरण का आयोजन किया जाना है जिसके अनुपालन में सोमवार को यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी के प्रांगण में कक्षा 10 से 12 तक के 163 छात्राएं व 236छात्र को कोविड का टीका लगाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर टीकाकरण करवाया। इस मौकै पर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद रहे ।
