बबुरी । स्थानीय थाना क्षेत्र के टडिया गांव के पास  सोमवार की सुबह एक पिकअप वाहन और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

        प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मिर्जापुर जिले के मुड़हुवा गांव निवासी अनिल (23 वर्ष) अपने बुआ के लड़के दिनेश (21वर्ष) के साथ  बाइक पर सवार होकर अपने बहन के घर नेगुरा चंदौली खिचड़ी पहुंचाने गया था। खिचड़ी पहुचा कर वापस अपने गांव मुड़हुवाँ लौट रहा था । वह बबुरी चंदौली मार्ग पर  टडिया गांव के पास पहुँचा ही था कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।किसी ने घटना की जानकारी बबुरी पुलिस को दी।सुचना पर पहुंचे बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने दोनों घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *