रिपोर्ट : श्री प्रकाश
बबुरी चंदौली । कस्बे के नेशनल पब्लिक स्कूल के पास गुरूवार की दोपहर दो मोटरसाइकिल के टकरा जाने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार चकिया विकासखंड के गौरी गांव निवासी प्रकाश विन्द किसी काम से बबुरी बाजार आया हुआ था । वह नेशनल पब्लिक स्कूल के पास पहुचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई । जिससे बाइक सवार प्रकाश बिंद सड़क पर गिर पड़ा । दुर्घटना में युवक को गम्भीर चोटें आई । घटना देखते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । ग्रामीणों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस से घायल युवक को चिकित्सा के लिए चंदौली भेज दिया ।
