रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

[smartslider3 slider=”4″]

ग़ाज़ीपुर ।  शहर कोतवाली क्षेत्र के हामिद सेतु से शानिवार की सुबह एक छात्रा ने गंगा मे छलांग लगा दिया । बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक अज्ञात छात्रा हमीद सेतु पर पहुची और गंगा मे छलांग लगा दिया । जैसे ही पुल पर आवागमन कर रहे लोगो की नजर छात्रा पर पड़ी वह सोर मचाने लगे । इससे मौके पर लोगो की भीड़ लग गई । लोग गंगा मे नजर टिकाए युवती को इधर उधर देखने लगे । सूचना पर राजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा गोताखोर के माध्यम से तलाश जारी कर दिया । इस संबंध में राजागंज चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सेतु पर छात्रा का लाल कलर का बैग किताब मोबाइल और लाल टोपी मिली है । मोबाइल के आधार से उसकी पहचान की जा रही है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *