रिपोर्ट : तौसीफ़ खान
[smartslider3 slider=”4″]
सेवराई। एक दिवसीय उन्मुखीकरण क्रम के तहत ग्राम प्रधान प्रधानाध्यापक एवं स्कूल अध्यक्ष का बैठक किया गया । बैठक में बच्चों के शैक्षिक वातावरण को सुधारने एवं अन्य मुद्दों पर की गई चर्चा।
कार्यक्रम की शुरुआत बीआरसी सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी सावन कुमार दुबे के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। वक्ताओं ने स्कूल को बेहतर शिक्षा का वातावरण कायाकल्प योजना अंतर्गत स्कूल का आधुनिक तौर पर विकास एवं अन्य मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखें। बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं माहौल देने के लिए शिक्षकों को शिक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने, एमडीएम के तहत बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन प्रदान करने, कायाकल्प योजना अंतर्गत विद्यालयों का विकास आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सावन कुमार दुबे ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हम सभी का एकजुट होना अति आवश्यक है। यही बच्चे हमारे भारतवर्ष के भविष्य हैं। अगर बच्चों को मानसिक और बौद्धिक तौर पर बेहतर शिक्षा प्रदान किया जाए तो निश्चित ही यह क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के रिपोर्ट कार्ड आदि को लेकर भी अपनी बात रखी।इस मौके पर अनिल यादव, प्रदीप राजभर, तौसीफ खान, अशोक सिंह, संतोष सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, साक्षी गोपाल चौबे, सुभाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
