रिपोर्ट : अजीत पाठक

जनपद चंदौली के चकिया में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ामोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में भाजपा नेता कृष्णानंद  पाण्डेय हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर रहे ।

इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी जी व योगी के नेतृत्त्व में अनेकों जनकल्याणकारी कार्य किये है जो जनहित में देवतुल्य है आज देश मे किसान बन्धु को किसान सम्मान निधि व अन्य बीमाओ का लाभ मिल रहा है पिछड़ा वर्ग समाज के लोगो को भाजपा सरकार में पूरी समानता दी गयी है पूरा पिछड़ा समाज भाजपा के साथ खड़ा  है किसान भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग व किसान अपने पूरी ताकत के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा ।
इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश चौहान एव जिलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह जी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओ के साथ शामिल हुए ।
इस मौके पर विनोद उपाध्याय,अनिल ओझा,अरुण मिश्रा, पंकज सिंह,संतोष पाण्डेय,अनिल यादव,सत्या तिवारी एवं इत्यादि लोग रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *