✍ रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
बबुरी चंदौली । समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र के बनौली बाजार में एक बैठक आहूत की गयी जिसमें लोहिया वाहिनी के सदर ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव किया गया ।
सोमवार की दोपहर आहूत बैठक में दिनेश कुमार विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया ने ब्लाक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया । इस मौके पर डा हशाम हाशमी, रितेश बियार , मकसूद आलम, पिन्टू कन्नौजिया, राजेश शर्मा , मिथिलेश विश्वकर्मा, समशुद्दीन आदि मौजूद रहे ।
