रिपोर्ट : तौसीफ खान

सेवराई। सामुदायिक केन्द्र भदौरा में उपस्थित सविंदा कर्मीयो ने बुधवार को अपनी 8 सूत्रीय मांगों के सम्बंध में हो रही घोर लापरवाही के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

सेवराई तहसील क्षेत्र के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर संविदा कर्मियों ने जिला नेतृत्व के आह्वान पर स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों के तहत हो रहे प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहाकि सरकार सविंदाकर्मी के प्रति जल्द से जल्द नीति निर्धारण करे जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सकें। अगर सरकार हमारी 8 सूत्री मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो हम सभी कर्मचारी जिला नेतृत्व के समर्थन में विशाल धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर शिवम पाण्डेय, हैदर अली, सुदामा राम, अमित गुप्ता, लोहा, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *