रिपोर्ट : श्री प्रकाश

बबुरी चंदौली । रविवार को स्थानीय अशोक इण्टर कालेज में एनसीसी के 97 यूपी बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल एसके पांडे के निर्देशन में एनसीसी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । इस मौके पर वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए रन फार फन रैली निकाली गयी । 

            समारोह का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंत लाल गुप्ता द्वारा फिता काट कर किया गया । इस दौरान एनसीसी के एक सौ चालीस कैडेटो ने रन फार फन रैली में हिस्सा लिया । रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह  ने रवाना किया । रैली विद्यालय से निकल कर हटिया पोखरे से होते हुए हनुमान मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई । रैली में कैडेट विभिन्न सामाजिक सरोकारों स्वास्थ्य , स्वच्छता तथा वृक्षारोपण से सम्बंधित स्लोगन लिखी तख्तिया लेकर दौड़ रहे थे। रैली का संचालन कर रहे कैप्टन प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एनसीसी दिवस प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है । यद्यपि एनसीसी की स्थापना 15 जुलाई 1948 को हुई थी किंतु उसी वर्ष नवंबर माह के अंतिम रविवार को  प्रथम यूनिट की स्थापना हुई इसलिए नवंबर के अंतिम रविवार को एनसीसी दिवस मनाया जाता है। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह ने कहा कि वृक्षों का मानव जीवन से सम्बन्ध अनादि काल से रहा है । भोजन , शरीर ढकने के लिए छाल तथा शिकार कै लिए नुकिले अस्त्र शस्त्र के लिए मानव वृक्षों पर ही आश्रित रहा है । वृक्षों पर मनुष्य की निर्भरता आज भी बनी हुई है । प्राण वायु आक्सीजन, इमारती लकड़ियाँ , औषधिया आदि इन्ही वृक्षों से प्राप्त होती हैं । इस लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए । 

          समारोह के अंत में कैप्टन प्रमोद कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर मे पचीस सागौन तथा पचीस यूकेलिप्टस के पौधो का वृक्षारोपण किया । समारोह का समापन विद्यालय के उपप्राचार्य वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया । इस अवसर पर बाके बिहारी सिंह, डा ओमप्रकाश , हरे कृष्ण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शिव नारायण प्रसाद, इन्दिरा देवी ,रंजना सिंह, जीत नारायण सिंह, अंडर अफसर सुजीत कुमार, प्रदीप कुमार, रोशन यादव,दिव्यांशी तिवारी , काजल तिवारी आदि मौजूद रहे । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *