रिपोर्ट : श्री प्रकाश
बबुरी चंदौली । पिछले दिनों बबुरी कस्बे में सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते साफ सफाई ना होने की खबर प्रकाशित होने पर विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को सफाई कर्मियों के विरुद्ध नोटिस जारी किया तथा उनसे लापरवाही के बाबत जवाब मांगा । ग्रामीणों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए एडीओ पंचायत सदर बृजेश कुमार सिंह ने कस्बे में रोस्टर लगाकर साफ सफाई कराई । रविवार को रोस्टर में लगे सफाई कर्मियों ने कस्बे के पंचायत भवन तथा उत्तर महाल में साफ सफाई किया ।
बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से कस्बे में जगह जगह कूड़े करकट का अंबार लगा हुआ था जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष था इस संबंध में शुक्रवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए सफाई कर्मचारियों को नोटिस भेजते हुए लापरवाही बरतने के बाबत जवाब तलब किया तथा अन्यथा की स्थिति में निलंबन की कार्यवाही करने की बात कही । वही ग्रामीणों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए एडीओ पंचायत सदर ब्रजेश कुमार सिंह ने सफाई कर्मचारियों का कस्बे में रोस्टर जारी कर साफ सफाई के लिए निर्देश दिया । रविवार को रोस्टर के तहत सफाई कार्य मे लगे कर्मचारियों ने कस्बे के चिन्हित स्थानो पर साफ सफाई कर कूडे करकट का निस्तारण किया ।
